Panipat: पानीपत में नाबालिग से दो साल तक दुराचार का मामला दर्ज

पानीपत: एक किराएदार द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दो साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। गर्भवती होने के बाद उसे इस बात का पता लगा। जिससे परेशान लड़की ने नींद की 35 गोलियां निगल ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
गुरुवार को पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। हाल में पानीपत में किराए के मकान में परिवार सहित रहती है। वह एक ब्यूटी पॉर्लर में काम करती है। उसकी तीन बेटियां है। जिनमें बड़ी बेटी 17 साल की है। मंझली बेटी 16 साल की है ओर सबसे छोटी बेटी की उम्र 12 साल है। उसकी शादी 2007 में पानीपत के एक गांव निवासी विक्की दत्त के साथ हुई थी। कुछ समय पहले ही उसके पति का देहांत हुआ है। इसके बाद उसने अपना किराए का मकान बदल लिया।
25 अगस्त की दोपहर उसकी बेटी ने काउंसिलिंग में डॉक्टर को बताया कि साल 2020 से 2022 तक उसके साथ एक 22 वर्षीय युवक सूरज सिंह राजपूत ने लगातार दुराचार किया । लड़की ने बताया कि जब उसके साथ उसने रेप किया, तब वह 13 साल की थी। उसके साथ गलत हुआ है, अब उसे समझ आया है। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इन्हीं परेशानियों के चलते उसने 35 गोलियां डिप्रेशन की खा ली। 25 अगस्त से ही वह अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज युवक की धरपकड़ शुरू कर दी है।





