
x
पानीपत: पानीपत जिले के मडलाैडा तहसील के आसन कलां गांव में रहने वाली महिला 27 अगस्त को अचानक घर से लापता हो गई। उसके पति ने पुलिस को बताया कि वह थर्मल के पास एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। वह परिवार के साथ आसन कलां में किराए के मकान में रह रहा था। परिवार में किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं था। 27 अगस्त को जब वह शाम को ड्यूटी से घर लौटा, तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। पहले उसने सोचा कि पत्नी पड़ोस में गई होगी और वापस आ जाएगी। जब वह नहीं लौटी तो उसने पड़ोस में तलाश की तथा दोस्त व रिश्तेदारों से भी पूछा लेकिन पत्नी का कहीं पता नहीं चला।
इसके बाद उसने बिहार में अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी। 28 अगस्त को उसने थर्मल पुलिस चौकी में पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पति के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश शुरू कर दी है।
Tagsपानीपतघरगायबविवाहितामामलाक्राइम न्यूज़Panipathousemissingmarried womancasecrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





