हरियाणा
Panipat: बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत
Tara Tandi
18 Aug 2024 4:49 PM IST
x
Panipat पानीपत: राजकीय महाविद्यालय बापौली के पास निंबरी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। गांव बापौली निवासी अंकित पुत्र राज सिंह उम्र 19 वर्ष देर रात बाइक पर सवार होकर बहरामपुर गेट फैक्ट्री से गांव बापौली अपने घर जा रहा था। जब वह राजकीय महाविद्यालय के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अंकित को टक्कर मार दी, जिससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पानीपत के निजी अस्पताल लाया गया, जहां देर रात डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। अंकित की दो बहनें हैं। वह बहरामपुर गेट फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
TagsPanipat बाइक सवार युवकट्रक चपेटआने मौतPanipat bike rider youth hit by truckdiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





