हरियाणा

Panipat: घर में हमला करने वाले चार आरोपियों पर कार्रवाई

Admindelhi1
7 Feb 2026 8:30 PM IST
Panipat: घर में हमला करने वाले चार आरोपियों पर कार्रवाई
x

पानीपत: पानीपत पुलिस ने अशोक नगर में चार फरवरी की देर रात घर में घुसकर युवक पर लाठी, डंडो से जानलेवा हमला कर गंभीर चोट मारने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी प्रीतम व रजनीश, प्रीत विहार निवासी मोहित व इंसार बाजार निवासी संजय के रूप में हुई है। पूछताछ में चारों आरोपियों ने फरार अपने चार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर घर में घूसकर परमजीत को लाठी, डंडो से गंभीर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रीतम का करीब दो महीने पहले परमजीत व उसके भाई अमनदीप के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े में प्रीतम का ईट से सिर फोड़ दिया था। आरोपी प्रीतम ने इसकी रंजिश रखते हुए चार फरवरी की रात अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर परमजीत को घर में घूसकर गंभीर चोट मारने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्ज से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Next Story