हरियाणा
Panipat: अवैध खनन करते पकड़े गए आरोपी, प्रशासन ने मौके पर की कार्रवाई
Tara Tandi
2 July 2025 5:46 PM IST

x
Panipat पानीपत : अवैध माइनिंग करने वालों पर सख्त कार्यवाई की गई। टीम को सूचना मिली थी कि बराना गांव में अवैध माइनिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
मंगलवार को हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो पानीपत की पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर अवैध माइनिंग को रोकने के लिए घटनास्थल पर पहुंच कर माइनिंग रुकवाई, साथ ही माइनिंग कर रहे आरोपियों को भी काबू किया।
पुलिस टीम ने माइनिंग स्थल पर मौजूद एक जेसीबी और एक डंपर को भी कब्जे में ले लिया। इसके अलावा पुलिस ने माइनिंग विभाग की टीम को सूचित कर माइनिंग स्थल पर बुला क्षेत्र को सीज कर दिया है।
अधिक जानकारी देते हुए पानीपत थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें बहाना गांव में अवैध खनन की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची और और आरोपियों को काबू किया। हालांकि अवैध खनन को रोक–थाम के प्रयास किया जा रहे है। अवैध माइनिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
TagsPanipat अवैध खननपकड़े गए आरोपीप्रशासन मौके कार्रवाईPanipat illegal miningaccused arrestedadministration took action on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





