हरियाणा

Panipat: चोरी की घटना से इलाके में सनसनी, फूल विक्रेता के घर चोरी

Admindelhi1
9 May 2026 3:13 PM IST
Panipat: चोरी की घटना से इलाके में सनसनी, फूल विक्रेता के घर चोरी
x
"नकदी और जेवरात पर चोरों का हाथ साफ"

पानीपत: पानीपत की देशराज कॉलोनी के रहने वाले फूल विक्रेता के घर में सेंध लगाक चोरों ने लाखों की नकदी सहित कीमती आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने चोरी को अंजाम उस वक्त दिया जब फूल विक्रेता मकान का ताला लगा कर अपनी दुकान पर गया था। पीड़ित जब अपनी दुकान से घर लौटा, तब चोरी का पता चला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। देशराज कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह लाल बत्ती चौक पर फूलों की दुकान चलाता है।

गत दिवस वह अपने घर को ताला लगाकर अपनी दुकान पर काम करने चला गया था। घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। जब वह काम खत्म कर वापस घर लौटा, तो उसने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे एक लाख रुपए नकद और दो सोने की अंगूठियां गायब थीं।

चोरों ने बंद मकान का फायदा उठाकर बड़ी आसानी से चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित अनिल कुमार ने तुरंत मामले की सूचना थाना तहसील कैंप पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। तहसील कैंप थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर शनिवार को अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुर कर दिए है।

Next Story