Panipat: ताऊ देवीलाल की जयंती पर इसराना में लगा श्रद्धा का मेला

पानीपत: पानीपत की तहसील इसराना चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर जेजेपी कार्यकर्ताओं ने देवीलाल पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। हलका अध्यक्ष कप्तान जागलान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कप्तान जागलान ने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में जननायक जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली एकमात्र पार्टी जेजेपी है। उनका मानना है कि हरियाणा का विकास केवल जेजेपी के माध्यम से संभव है।
महिला नेता पुष्पा रानी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं के लिए कई विकास कार्य किए हैं। पंचायतों और अन्य संस्थानों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में कमलजीत सिंह, विनोद, राममनोहर जागलान नौल्था, कपिल, सुल्तान, समेर, दीपक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।





