
पानीपत: पानीपत पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झूठा वादा कर युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। अब युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ शादी का झूठा वादा कर रेप करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गुरुवार को पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित युवती और आरोपी युवक पिछले करीब सात साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। अब से करीब ढाई साल पहले युवक ने इंग्लैंड जाने से पहले उससे से शादी का वादा किया था और इसी झांसे में रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने बताया कि आरोपी इसी साल 14 जनवरी 2026 को दोबारा भारत आया था। आरोप है कि 22 जनवरी 2026 की रात उसने फिर से शादी का झूठा भरोसा दिलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने दो दिन का समय मांगा।
हैरानी की बात यह रही कि 27 जनवरी को आरोपी युवक उसको को बिना कुछ बताए गुपचुप तरीके से वापस इंग्लैंड चला गया। उसने युवक से काफी दिनों तक संपर्क करने की कोशिश की लेकिन अब युवक उसका फोन नहीं उठा रहा। अब उसे इस धोखे का पता चला, तो उसने पुलिस को मामले की शिकाय दी है।
थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप करने के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को डिपोट कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।





