हरियाणा

Panipat: फ्लाईओवर से गिरा युवक, हुई मौके पर मौत

Sanjna Verma
30 Jun 2024 4:03 PM IST
Panipat: फ्लाईओवर से गिरा युवक, हुई मौके पर मौत
x
Panipat पानीपत: पानीपत रिफाइनरी फ्लाईओवर से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने छलांग लगा दी। करीब 52 साल के बलवान नाम के व्यक्ति की फ्लाईओवर से गिरकर मौके पर मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका है। यह सुसाइड या हादसा है, अभी खुलासा नहीं हुआ है।
मृतक व्यक्ति की पहचान बलवान निवासी भारत नगर के रूप में हुई। police ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि फ्लाईओवर से एक व्यक्ति कूद गया। मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Next Story