हरियाणा

Panchkula: पिंजौर में चोरी की घटना, ताला तोड़कर की संपत्ति की चोरी

Admindelhi1
24 Nov 2025 3:56 PM IST
Panchkula: पिंजौर में चोरी की घटना, ताला तोड़कर की संपत्ति की चोरी
x

पंचकूला: चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चुरा लिए। इतना ही नहीं चोर घर मे लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। घटना पिंजौर थाने के अंतर्गत आने वाले खेडावाली लेही गांव की है। मकान मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में खेडावाली लेही गांव निवासी रोहित ने बताया कि वह 22 नवंबर को सुबह 9 बजे अपने बेटे के साथ पंचकूला सेक्टर-2 स्थित सतलुज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद अपने बच्चों के साथ अपनी ससुराल अंबाला चला गया। 23 नवंबर को जब वापस अपने घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

चेक करने पर पता चला कि चोर अलमारी से सोने की एक चेन, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, एक सिक्का और करीब 55 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोर घर पर लगे सीसीटीवी व डीवीआर भी साथ ले गए।

पिंजौर थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कमलजीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।

Next Story