हरियाणा

Palwal: साइबर ठगों के झांसे में आया छात्र, ठगी के बाद मौत को लगाया गले

Admindelhi1
30 Oct 2025 3:18 PM IST
Palwal: साइबर ठगों के झांसे में आया छात्र, ठगी के बाद मौत को लगाया गले
x

पलवल: साइबर ठगों के बुने जाल में फंसकर लोग किस तरह अपने जीवन भर की न केवल पूंजी लूट रहे हैं। बल्कि जान भी गंवा रहे है। इसका जीता जागता उदाहरण हरियाणा के पलवल में देखने को मिला। इस मामले में पलवल के गांव जटोला थाना गदपुरी निवासी एक 21 वर्षीय छात्र सर्वेश की मौत के बाद छोटे लालच में फंसकर आर्थिक नुकसान में जीवन भर की कमाई गंवाने वाले युवकों के लिए बड़ा सबक भी है।

पीड़ित गांव जटोला बघौला निवासी प्रमोद ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई सर्वेश जोकि एमबीए का छात्र है, जिसने एक पानी का प्लांट भी लगाया हुआ है। पीड़ित ने बताया कि सर्वेश को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा कर पहले 5 हजार अपने खाते में डलवा कर 7250 रुपये वापिस देकर अपने जाल में फंसाकर करीब साढ़े 3 लाख विभिन्न खातों में डलवा लिए। यह रुपये पीड़ित ने अपने माता और पिता एवं स्वयं के खाते से डाले थे। जब सर्वेश ने अपने रुपये ठगों से वापिस मांगे। तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद परेशान सर्वेश ने भी फोन पर साइबर ठगों को पैसे वापिस न मिलने पर आत्महत्या की बात कही। पीड़ित के अनुसार जिसकी रिकॉर्डिंग भी पीड़ित परिवार के पास है, जिस शिकायत पर गदपुरी थाना पलवल में साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

इस मामले में अब पीड़ित परिवार ने पुलिस कप्तान से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने इस मामले को पलवल सीआईए में ट्रांसफर कराकर जल्द परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पलवल एसपी से मिले इस आश्वासन के बाद परिजन भी संतुष्ट नजर आए है और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद भी जगी है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story