हरियाणा

Palwal: राज नेहरू ने किया जनसेवा पर जोर

Admindelhi1
8 Nov 2025 10:40 AM IST
Palwal: राज नेहरू ने किया जनसेवा पर जोर
x

पलवल: मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं जिला पलवल के फीडबैक और आउटरीच समन्वयक राज नेहरू ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सडक़ अवसंरचना, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और खेल सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता को सुलभ और पारदर्शी तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ओएसडी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सभी जिलों में फील्ड विजिट की जा रही है, ताकि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी जनसेवा को समर्पित भाव से निभाए और जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिले।

राज नेहरू ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में आधारभूत ढांचे, शिक्षकों की उपलब्धता और विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल सुविधाओं, प्रयोगशालाओं और पुस्तकालयों को और सुदृढ़ किया जाए। विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय व्यवस्था और सेनेटरी पैड जैसी सुविधाओं पर भी फोकस करने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान ओएसडी ने कहा कि जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई, चिकित्सकों की उपलब्धता और दवाइयों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की समयबद्ध डिलीवरी और पारदर्शिता सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक उपरांत ओएसडी राज नेहरू ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जिला नागरिक अस्पताल और महाविद्यालय का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में दक्षता बढ़ाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर सचिव आरटीए एवं सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल और मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story