हरियाणा

Palwal: बाजार में प्लास्टिक से बचें, उपायुक्त ने दी थैला लेने की सलाह

Admindelhi1
10 March 2026 4:54 PM IST
Palwal: बाजार में प्लास्टिक से बचें, उपायुक्त ने दी थैला लेने की सलाह
x

पलवल: उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा है कि जिला में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य किया जा रहा है तथा जिला में प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और सरकार द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है, जिसकी सभी को पालना करनी चाहिए।

उपायुक्त ने मंगलवार को कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक न केवल पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि इससे मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। प्लास्टिक से निकलने वाले सूक्ष्म कण मिट्टी, जल और वायु को प्रदूषित करते हैं, जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे बाजार जाते समय अपने साथ जूट, कपड़े या मोटे कागज से बने थैले लेकर जाएं और दुकानदारों से भी ऐसे ही थैलों में सामान देने की मांग करें। जब तक समाज के सभी वर्ग मिलकर इस मुहिम में सहयोग नहीं करेंगे, तब तक प्लास्टिक प्रदूषण पर पूरी तरह नियंत्रण पाना संभव नहीं है।

Next Story