हरियाणा

सरसा में तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल अधिक मिल रहा धान का भाव

Admin4
7 Oct 2022 6:57 PM GMT
सरसा में तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल अधिक मिल रहा धान का भाव
x
जिले की अनाज ( Rice Purchase) मंडियों में धान की तेजी से आवक बढऩे लगी है। इससे मंडियों में ढेरिया ही ढेरिया नजर आने लगी है। सरसा की मंडियों में धान की आवक बढऩे का कारण पंजाब के किसानों द्वारा धान लेकर आना है। क्योंकि सरसा में तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अधिक रेट मिल रहा है। सरसा जिले की मंडियों में बासमती धान को निजी एजेंसियों द्वारा 3355 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जा रहा है। जबकि पंजाब में बासमती धान तीन हजार रुपये तक खरीदा जा रहा है।
Rice Purchase: हरियाणा वेयर हाउस ने खरीदा 3991 क्विंटल धान
अनाज मंडी में दूसरे दिन सरकारी रेट पर हरियाणा वेयर हाउस ने परमल धान की 2084 क्विंटल की खरीद की। वहीं निजी एजेंसियों ने बोली लगाकर 1509 धान की 3931 क्विंटल खरीद की गई। अनाज मंडियों में दूसरे दिन बाजरा की आवक नहीं हुई। पंजाब के जिला मानसा निवासी किसान बलजीत सिंह, गुरभेज सिंह, भजनलाल ने बताया कि पंजाब में धान की फसल अच्छी है। मगर भाव बहुत ही कम मिल रहा है। पंजाब में बासमती धान तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल ही बिक रहा है। जबकि सरसा की मंडियों में अधिक रेट पर खरीदा जा रहा है। ऐसे में जहां किसान को फायदा मिलेगा। वहीं पर अपनी फसल को बेचेगा।
कपास की 1486 क्विंटल की खरीद
अनाज मंडी में कपास की आवक घटने लगी है। इस सीजन में अभी तक 75 हजार 500 क्विंटल कपास की खरीद हुई है। शुक्रवार को 1486 क्विंटल कपास की मंडी में खरीद की गई। मंडी में कपास के रेट सीजन शुरू होते ही 12 हजार रुपये से ऊपर चले गये। इसके बाद कपास के रेट में गिरावट आने लगी। मंडी में शुक्रवार को कपास 8270 रुपये नरमा 8970 रुपये के भाव से बिका।
एसडीएम ने किया सरसा अनाजमंडी का निरीक्षण
अनाज मंडी में एसडीएम राजेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने परमल धान की खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा मार्केट कमेटी के अधिकारियों, आढ़तियों तथा किसानों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडी में उपज लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। धान का तुरंत उठान सुनिश्चित होना चाहिए। आढ़ती एसोसिएशन सरसा के प्रधान मनोहर मेहता ने आढ़तियों की समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सचिव विरेंद्र मेहता, प्रेम बजाज, दीपक मित्तल, कुणाल जैन, महावीर शर्मा, सुरेंद्र कुकरेजा, नरेश मक्कड़, महेश रस्तोगी, हन्नी अरोड़ा व संदीप
कुलडिय़ा मौजूद रहे।
Next Story