हरियाणा

हाथ पर पति के नाम की नहीं OPS की मेहंदी लगाई; बोली- 'OPS फॉर वोट' कैंपेन चलाएंगे

SANTOSI TANDI
19 Aug 2023 2:24 PM GMT
हाथ पर पति के नाम की नहीं OPS की मेहंदी लगाई; बोली- OPS फॉर वोट कैंपेन चलाएंगे
x
OPS फॉर वोट' कैंपेन चलाएंगे
हरियाणा के अलग-अलग सरकारी विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मनवाने का अनोखा तरीका निकाला। शनिवार को हरियाली तीज के मौके पर महिला कर्मचारियों ने अपने पति के नाम की नहीं, बल्कि पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) बहाली की मांग को लेकर हाथों में मेंहदी रचाई।
तीज के दिन प्रदेशभर की हजारों महिलाओं ने हाथों में OPS बहाली की मांग को लेकर मेंहदी रचाकर सरकार को संदेश देने का काम किया है, ताकि सरकार को यह पता चले कि उनके लिए OPS बहुत महत्वपूर्ण है और इसे लिए बिना वह पीछे नहीं हटेंगी। इसके लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी।
वे पंचकूला में OPS मांगने गईं तो सरकार ने आंसू गैस और लाठियां मारी। अब वे OPS फॉर वोट कैंपेन भी चलाएंगी।
महिलाओं के हाथ में मेहंदी से OPS लिखी तस्वीरें...
OPS के नाम की मेहंदी लगी दिखाती महिलाएं।
OPS के नाम की मेहंदी लगी दिखाती महिलाएं।
एक महिला के हाथ पर लगी OPS के नाम की मेहंदी।
एक महिला के हाथ पर लगी OPS के नाम की मेहंदी।
एक महिला के हाथ पर लगी OPS के नाम की मेहंदी।
एक महिला के हाथ पर लगी OPS के नाम की मेहंदी।
OPS के नाम की मेहंदी लगी दिखाती महिलाएं।
OPS के नाम की मेहंदी लगी दिखाती महिलाएं।
महिला विंग प्रभारी बोलीं- वोट फॉर OPS अभियान चलाएंगे
पेंशन बहाली संघर्ष समिति की महिला विंग राज्य प्रभारी राजबाला कौशिक के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। इसके साथ-साथ सरकार को चेताते हुए स्लोगन भी लिखे कि सरकार अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी तो अपने परिवार और रिश्तेदारों सहित वोट फोर OPS अभियान चलाकर सत्ता से बाहर करने का काम भी कर्मचारी वर्ग करेगा।
हाथ पर लगाई OPS की मेहंदी दिखाती महिला कर्मचारी।
हाथ पर लगाई OPS की मेहंदी दिखाती महिला कर्मचारी।
सरकार ने OPS की जगह आंसू गैस-लाठियां दी
जिला जींद महिला विंग प्रधान अनुराधा गुप्ता ने कहा कि NPS पीड़ित कर्मचारी लगातार पिछले 6 सालों से पुरानी पेंशन की मांग के लिए धरने , प्रदर्शन, रैलियां, भूख हड़ताल कर चुके हैं। 19 फरवरी को पंचकूला में लाखों कर्मचारी इकट्ठे होकर अपनी पुरानी पेंशन की मांग के लिए सरकार से गुहार लगाने पहुंचे थे। सरकार से उन्हें पुरानी पेंशन की बजाय वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले और लाठियां मिलीं।
Next Story