हरियाणा

सरसों की खेती की आड़ में उगाई जा रही थी अफीम

Admin4
13 Feb 2023 1:34 PM IST
सरसों की खेती की आड़ में उगाई जा रही थी अफीम
x

फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले के गांव बीघड़ में सरसों की फसल के बीच अवैध अफीम की जा रही खेती पर कार्रवाई कर नशे के 472 पौधे जब्त किए गए है। बताया जा रहा है कि सरसों के खेत में नशे की खेती हो रही थी। खेत में अफीम के 472 पौधे लगे हुए थे। पुलिस ने पौधों सहित आरोपी किसान को हिरासत में ले लिया है। इस पौधे के सभी हिस्सों तना, पता, फूल फल से अफीम सहित अलग अलग प्रकार का नशा तैयार होता है।

Next Story