हरियाणा

SYL मुद्दे पर ओपी धनखड़ AAP पर साधा निशाना, कहा- पानी पर राजनीति करना घृणित कार्य

Shantanu Roy
6 Oct 2023 10:57 AM GMT
SYL मुद्दे पर ओपी धनखड़ AAP पर साधा निशाना, कहा- पानी पर राजनीति करना घृणित कार्य
x
रोहतक। पंजाब कैबिनेट की बैठक में SYL का एक बूंद पानी भी हरियाणा को न देने के फैसले पर बवाल मच गया है। वहीं हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इसे न्यायालय पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश पर ही सारे काम होंगे। उन्होंने पंजाब सरकार को SYL के मुद्दे पर राजनीति करने की बात कही है। इसके साथ ही धनखड़ ने कहा कि पानी के मुद्दे पर राजनीति करना घृणित कार्य है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भी उन्होंने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व आपके नेता जेल में हैं, अगर वह निर्दोष होते तो कब के बाहर होते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमप्रकाश धनकर आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर रहे थे।
SYL का मुद्दा एक बार फिर से गर्म हो गया है जहां पंजाब सरकार ने कैबिनेट में बैठक कर SYL का पानी हरियाणा की एक बूंद भी नही देने का फैसला किया है तो वही हरियाणा में भी राजनीति गर्म हो गई है। जहां एक और सुप्रीम कोर्ट द्वारा पंजाब सरकार को SYL के मुद्दे पर लताड़ लगाते हुए इस मुद्दे पर राजनीति न करने का सुझाव दिया है तो वहीं हरियाणा भाजपा भी SYL के मुद्दे को लेकर सक्रिय हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तो राम मंदिर का निर्माण हो गया है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि SYL का भी समाधान होगा। ओपी का कहना है कि हरियाणा को पहले से ही पानी कम मिल रहा है और SYL का पानी मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा की SYL का पानी लोगों की जरूरत है और यह मानवता है अगर उसे पानी मिल जाए ओर SYL पर कोई राजनीतिक करें तो यह मानवता के खिलाफ है।
वहीं दूसरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने वीरेंद्र सिंह की रैली को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह अपने घरेलू सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसकी जानकारी उन्होंने पहले भी दी थी, लेकिन फिलहाल पार्टी का इन बातों पर ध्यान नहीं है। वह अपने संगठन को मजबूत करने पर लगे हुए हैं और आम लोगों तक जन कल्याणकारी योजनाएं पहुंचना उनका लक्ष्य है। उन्होंने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भी बयान दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के नेता जेल में हैं, यदि वह निर्दोष होते तो अब तक बाहर आ जाते इसलिए जो जैसा कर्म करेगा उसे वैसा ही परिणाम मिलेगा।
Next Story