हरियाणा

दिवाली पर बजेंगे सिर्फ ग्रीन पटाखे, ईको-फ्रेंडली दीपावली को लेकर प्रशासन के कड़े निर्देश

Shantanu Roy
22 Oct 2022 6:16 PM GMT
दिवाली पर बजेंगे सिर्फ ग्रीन पटाखे, ईको-फ्रेंडली दीपावली को लेकर प्रशासन के कड़े निर्देश
x
बड़ी खबर
अंबाला। दिवाली पर सरकार ने लोगों से केवल ग्रीन पटाखे जलाने के लिए आदेश दिए हैं। क्योंकि खतरनाक पटाखों के जलने से हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता है और विभिन्न प्रकार की बीमारियां भी जन्म लेती हैं। लोगों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। प्रशासन की तरफ से लगातार निगरानी की जा रही है कि कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा पारित नियम का उल्लघंन तो नहीं कर रहा हैं।
एसपी अंबाला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की तरफ से सिर्फ ग्रीन पटाखे बेचने व जलाने की अनुमति दी गई है। पटाखे बेचने वालों की जगह भी निर्धारित की जाएगी, जहां लोग पटाखे बेच सकेंगे। साथ ही कहा कि ग्रीन पटाखों के अलावा किसी भी तरह के पटाखे बचने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस की तरफ चौकसी बढ़ा दी गई है। जो भी लोग नियम का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Next Story