हरियाणा

अस्पताल से रेफर एक वर्षीय बच्चे की रास्ते में मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Rani Sahu
15 Jun 2022 5:29 PM IST
अस्पताल से रेफर एक वर्षीय बच्चे की रास्ते में मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

जींद के नागरिक अस्पताल से रेफर एक वर्षीय बच्चे की रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस में ईएमटी मौजूद नहीं था और ना ही ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था थी। इसके चलते उनके बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य अधिकारियों से की है।

कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनील अपने एक वर्षीय बेटे महेश को सांस की दिक्कत के चलते उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया था। चिकित्सकों ने महेश की हालत को गंभीर देख उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने पीजीआई ले जाने के लिए एंबुलेंस भी मुहैया करवाई थी।
नियमानुसार एंबुलेंस में मरीज के साथ ईएमटी का होना जरूरी होता है लेकिन चालक ही एंबुलेंस को लेकर रोहतक के लिए चल पड़ा। पिता सुनील ने आरोप लगाया कि रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो गई और जब इसके बारे में चालक को बताया तो उसने प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सका। इसी दौरान उसके बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद वह वापस अपने बच्चे को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी के बाहर खड़े होकर रोष व्यक्त किया और स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत दी।
नागरिक अस्पताल रेफरल सेवा के नोडल अधिकारी डॉक्टर जय कुमार मान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस बारे में पता करेंगे कि ईएमटी साथ क्यों नहीं गया? जो आरोप लगाए गए है, उनकी जांच करवाई जाएगी।
Next Story