हरियाणा

सड़क हादसे में एक की मौत, चालक भी घायल

Shantanu Roy
8 July 2022 11:02 AM GMT
सड़क हादसे में एक की मौत, चालक भी घायल
x

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक बाइक ने पैदल चल रहे शख्स को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पैदल जा रहे शख्स के अलावा बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां एक की मौत हो गई। रोहड़ाई थाना पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा का रहने वाला मदन सिंह किसी काम से गांव से बाहर मेन रोड पर आया था। वह वापस घर जाने के लिए पैदल जा रहा था कि पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक आई और मदन को टक्कर मार दी। हादसे में मदन के अलावा बाइक चालक भी लहूलुहान होकर गिर गया।
तभी वहां से गुजर रहे गांव गुरावड़ा निवासी विक्रम सिंह व अन्य लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया, जहां मदनलाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story