हरियाणा

बाइक की टक्कर से एक व्यापारी की मौत, एक घायल

Kajal Dubey
7 Aug 2022 1:13 PM GMT
बाइक की टक्कर से एक व्यापारी की मौत, एक घायल
x

न्यूज़ क्रेडिट: अमरउजाला 

पढ़े पूरी खबर
भिवानी। गांव निगड़ीवाली के नजदीक दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोप बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव साबरवास अग्रोहा हिसार निवासी महेंद्र ने बताया कि वह और गांव का ही साथी भागचंद भैंस व्यापारी है। वह शुक्रवार सुबह भागचंद के साथ अपनी बाइक पर रोजवास रेवाड़ी में भैंस देखने के लिए जा रहे थे। महेंद्र ने बताया कि वह बाइक चला रहा था, जबकि भागचंद पीछे बैठा था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वे गांव निमड़ीवाली पहुंचा तो पीछे से एक बाइक आ रही थी। बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, वे दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने भागचंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अधिकारी बोले
मृतक भागचंद के साथी महेंद्र के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Next Story