हरियाणा

मकान की छत के गिरने से वृद्ध महिला की हुई मौत

Admin Delhi 1
24 July 2022 8:18 AM GMT
मकान की छत के गिरने से वृद्ध महिला की हुई मौत
x

जींद न्यूज़: गांव रधाना में बीती रात मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दब कर बजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। बताया जाता है कि मकान के चारों तरफ बरसाती पानी खड़ा हुआ था। जिस कमरे में बुजुर्ग महिला थी उसकी छत कमजोर हो चुकी थी। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव रधाना निवासी अर्जुन की पत्नी फूलपति (67) मकान के बाहर वाले कमरे में सोई हुई थी। रात को अचानक कमरे की छत गिर गई। जिसमें मलबे के नीचे दब गई। परिजनों को घटना का रविवार सुबह उस समय पता चला जब परिवार के लोग सो कर उठे और बुजुर्ग महिला को चाय देने के लिए उसके कमरे में गए। महिला को जब तक मलबे से बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के बेटे जयभगवान ने बताया कि वह दिहाडी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके मकान में चार कमरे बने हुए हैं। बाहर वाले कमरे में उसकी मां फूलपति सोती थी। बारिश के कारण मकान के चारों और बरसाती पानी खड़ा हुआ है। मकान पुराना होने के कारण उसकी छत भी जर्जर हो चुकी थी। परिवार के अन्य सदस्य मकान के पिछले कमरों में सोए हुए थे। रात को कमरे की छत गिर गई। मलबे के नीचे दबने से उसकी मां की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर थाना के जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि मकान के चारों तरफ पानी खड़ा हुआ है और मकान भी पुराना था। बारिश के कारण रात को मकान की छत गिर गई। जिसमें महिला की मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Next Story