हरियाणा

हरियाणा में तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट , जानें आपकी जेब पर कितना होगा असर

Gulabi
15 Jan 2022 2:06 PM IST
हरियाणा में तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट , जानें आपकी जेब पर कितना होगा असर
x
शनिवार को हरियाणा में पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं
चंडीगढ़: तेल कंपनियों ने शनिवार को हरियाणा में पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज हरियाणा में पेट्रोल डीजल की कीमत (petrol diesel price in haryana) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. हरियाणा में पेट्रोल की कीमत में 95.50 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल की कीमत में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. जिसके बाद हरियाणा में डीजल आज 86.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.इसके अलावा हरियाणा में सबसे महंगा पेट्रोल सिरसा जिले में बिक रहा है. शनिवार को सिरसा में पेट्रोल की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ. जिसके बाद भी सिरसा में पेट्रोल 97.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in Chandigarh) में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
बता दें कि देश में पेट्रोल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है और इसलिए इसे नियमित आधार पर संशोधित किया जाता है. पेट्रोल की दरों में हर रोज सुबह 6 बजे बदलाव किया जाता है. विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें क्या हैं. इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
पेट्रोल की कीमत को कई कारक निर्धारित करते हैं- जैसे रुपये से अमेरिकी डॉलर विनिमय दर, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकेत, ईंधन की मांग, आदि. जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में ईंधन की कीमत बढ़ जाती है. पेट्रोल दर रिफाइनरियों, उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और मूल्य वर्धित कर या वैट में भुगतान जोड़कर तय की जाती है. इन्हें जोड़ने के बाद पेट्रोल का खुदरा बिक्री मूल्य लगभग दोगुना हो जाता है.
Next Story