हरियाणा
जींद में नर्सिंग छात्रा की आत्महत्या का मामला, जयपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
Admindelhi1
26 Nov 2026 1:11 PM IST

x
सफीदों में नर्सिंग छात्रा की आत्महत्या की जांच तेज, दो के खिलाफ दर्ज है मामला
जींद: हरियाणा के सफीदों में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की आत्महत्या के मामले में सदर थाना पुलिस ने जयपुर निवासी दीपक मीणा को गिरफ्तार किया है। छात्रा पिछले एक वर्ष से सफीदों स्थित नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम का कोर्स कर रही थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के अनुसार, छात्रा के पिता अशोक की शिकायत और बरामद सुसाइड नोट के आधार पर दीपक मीणा तथा एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। जींद पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना या आत्महत्या के लिए उकसाना गंभीर अपराध है।
Next Story





