हरियाणा

Nuh Weather: अगले दो दिन मानसून मौसम विभाग की ओर से येलो और रेड अलर्ट

Tara Tandi
7 July 2024 1:27 PM IST
Nuh Weather: अगले दो दिन मानसून मौसम विभाग की ओर से येलो और रेड अलर्ट
x
Nuh नूह :मौसम विभाग की ओर से येलो और रेड अलर्ट के बाद शनिवार को प्रदेश के 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अगले दो दिन तक इसी तरह प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। नूंह में शनिवार को 51 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
सक्रिय मानसून के चलते शनिवार को सिरसा ,फतेहाबाद, हिसार, भिवानी , पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला ,नूंह, फरीदाबाद ,पलवल ज़िलों में बारिश हुई। प्रदेश में अभी तक बारिश सामान्य स्तर पर है। हिसार जिले में पिछले 6 दिन में 104 एमएम बारिश हो चुकी है। दक्षिण के जिलों में कम बारिश हो रही है।
मानसून का सबसे अधिक असर जीटी बेल्ट के जिलों में रही। फिलहाल दो दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। जिसमें पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। रविवार को करनाल,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, सोनीपत, पानीपत में कहीं कहीं घने बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बन रही है।
कहां कितनी बारिश
नूंह 51 एमएम
भिवानी 2.0 एमएम
यमुनानगर 4 एमएम
पंचकूला 2.7 एमएम
गुरुग्राम 1 एमएम
Next Story