हरियाणा

Nuh: केएमपी एक्सप्रेसवे लूट केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
14 Jan 2026 11:04 AM IST
Nuh: केएमपी एक्सप्रेसवे लूट केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
x

नूंह: नूंह जिले में थाना रोजकामेव के अंतर्गत दर्ज केएमपी एक्सप्रेस वे पर एक पुराने लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अलीम पुत्र कल्लू निवासी रानीका थाना सदर नूंह है। आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह मामला जून 2024 का है, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर को केएमपी रोड पर लूटने और हमला करने का प्रयास किया गया था। जांच के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता मोहम्मद वासित पुत्र अब्दुल मजीद उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खिवाई निवासी ने 2 जून 2024 को शिकायत दर्ज करवाई थी। वासित ने बताया कि वह 2 जून की अलसुबह केएमपी रोड पर झरना घाटी के पास वह पेशाब करने के लिए रुका, तभी तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने उसकी जेब से 2000 रुपये लूट लिए, ट्रक की चाबी छीन ली और सिर पर चोट पहुंचाई। वासित के रिश्तेदार की गाड़ी आने पर दो आरोपी भाग गए, जबकि एक को मौके पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपने साथियों के नाम अलीम पुत्र कल्लू और शाहरुप बताए, जो सभी गांव रानीका के निवासी हैं। पुलिस जांच के दौरान पहले आरोपी को 2 जून 2024 को गिरफ्तार किया गया था । दूसरे आरोपी शाहरुप को 14 नवंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया। अब तीसरे आरोपी अलीम पुत्र कल्लू को सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया है।

Next Story