
x
Hariyana हरियाणा: नूंह में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आयुष यादव ने जिला पुलिस मुख्यालय में पेट्रोल पंप संचालकों, स्कूल प्रबंधकों और मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर निर्देश जारी किए गए। इनमें मुख्य रूप से सभी प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने की बात शामिल थी। एएसपी आयुष यादव ने कहा कि जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस निरंतर प्रयासरत है।
सभी के सहयोग से अपराध पर शिकंजा कसने में आसानी होगी। पुलिस लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रही है और तकनीक इसमें बड़ी भूमिका निभाती है। बैठक में जिले के कई प्रतिष्ठानों के संचालक शामिल हुए। इस दौरान एएसपी ने उनसे विस्तृत चर्चा कर क्षेत्र में अपराध संबंधी चुनौतियों और सुरक्षा उपायों पर सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप, स्कूल और मेडिकल स्टोर जैसे स्थानों पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराध जांच में अत्यधिक मदद मिलती है।
आयुष यादव ने बताया कि कई दुर्घटनाएं और घटनाएं पेट्रोल पंपों या भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास होती हैं, जिनकी अहम फुटेज सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो जाती है। यह फुटेज पुलिस की जांच को दिशा देने में कारगर साबित होती है। एएसपी ने मेडिकल स्टोर संचालकों से कहा कि सीसीटीवी कैमरे नशे की तस्करी पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नशीले पदार्थ खरीदने की कोशिश करे या ऐसी कोई गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
बैठक में उपस्थित सभी संचालकों ने नूंह पुलिस की अपराध नियंत्रण मुहिम को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। एएसपी आयुष यादव ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी के बिना अपराध मुक्त समाज का निर्माण संभव नहीं है। पुलिस और जनता मिलकर ही सुरक्षित माहौल तैयार कर सकते हैं।
Tagsनूंहहरियाणाएएसपी आयुष यादवजिला पुलिस मुख्यालयअपराध नियंत्रणसीसीटीवी कैमरेपेट्रोल पंपस्कूलमेडिकल स्टोरसुरक्षा उपायतकनीकी निगरानीनशे की तस्करी रोकथामसामुदायिक भागीदारीपुलिस और जनता सहयोगअपराध जांचसार्वजनिक सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





