हरियाणा

Nuh: साइबर अपराध पर नूंह पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
20 July 2026 10:03 AM IST
Nuh: साइबर अपराध पर नूंह पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
x
साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई, एटीएम और फर्जी सिम बरामद

नूंह: नूंह पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की है। दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच जारी है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना नूंह की टीम को सूचना मिली कि गांव उमरी निवासी मोमिन साइबर ठगी से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त है और नल्हड़ अस्पताल के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नल्हड़ रोड पुलिया के पास नाकाबंदी करके काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, पांच बैंक पासबुक, पांच एटीएम/डेबिट कार्ड, दो इंडिया पोस्ट केवाईसी अकाउंट कार्ड, दो चेक बुक तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने समन्वय पोर्टल पर जांच की तो बरामद बैंक खातों से संबंधित कई ऑनलाइन ठगी की शिकायतें सामने आईं। आरोपी बरामद दस्तावेजों और खातों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने सभी सामान जब्त कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

दूसरे मामले में सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने भादस-शिकरावा रोड पर छापेमारी कर मोहम्मद इलियास नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और उनमें लगी सिम कार्ड बरामद हुईं। नूंह पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Next Story