हरियाणा

Nuh: दो झपटमारों से मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद

Admindelhi1
14 Sept 2026 10:41 AM IST
Nuh: दो झपटमारों से मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद
x
झपटमारी के आरोप में दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

नूंह: फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आफताब निवासी ठेकरा, थाना सदर नूंह और हसन निवासी वार्ड नंबर-15, फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि 11 सितंबर को दिल्ली-अलवर रोड पर शिकायतकर्ता सोकीन से दो बाइक सवार युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। वारदात के संबंध में थाना शहर फिरोजपुर झिरका में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सक्रियता से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मोबाइल छीनने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Next Story