हरियाणा
रेवाड़ी से अब वृन्दावन, चंडीगढ़, जयपुर, खाटूश्याम जाना हुआ आसान
Shantanu Roy
4 Oct 2023 4:41 PM IST

x
रेवाड़ी। हरियाणा के जिला रेवाडी डिपो को हाल ही में 6 नई बसें मिली हैं। इन बसों के जुड़ने से अब रोडवेज का बेड़ा 138 हो गया है, जो नई बसें मिली हैं उन्हें परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें फरीदाबाद, खाटूश्याम, वृन्दावन समेत कई अन्य रूटों पर चलेंगी। ये सभी रोडवेज बसें बीएस- 6 मॉडल की हैं। नई बसें मिलने से बंद और प्रभावित रूटों पर सेवाएं बहाल हो जाएंगी। वर्तमान में डिपो में 132 बसें हैं। 6 नई बसें आने से इनकी संख्या बढ़कर 138 हो गई है. इससे यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, निदेशालय से डिपो को 8 बसें मिलनी थीं, जिनमें से 6 आ चुकी हैं और 2 बसें भी जल्द आने की उम्मीद है।इन बसों की लंबे समय से मांग की जा रही थी। बड़ी संख्या में लोग इन जगहों पर जाते हैं। मगर बसें न मिलने के कारण लोग काफी परेशान थे। अब लोगों की समस्या भी दूर हो चुकी है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Next Story





