हरियाणा

फरीदाबाद के होनहार निशांत की चमकी किस्मत, न्यूक्लियर साइंटिस्ट बने

Admindelhi1
10 Nov 2026 12:35 PM IST
फरीदाबाद के होनहार निशांत की चमकी किस्मत, न्यूक्लियर साइंटिस्ट बने
x
मेहनत लाई रंग! निशांत का न्यूक्लियर साइंटिस्ट पद पर चयन

फरीदाबाद: फरीदाबाद के गांव सदपुरा के रहने वाले निशांत वशिष्ठ का चयन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित नरोरा परमाणु ऊर्जा केंद्र में न्यूक्लियर साइंटिस्ट के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर निशांत का फूल-मालाओं से स्वागत किया। निशांत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई फरीदाबाद के एक निजी स्कूल से पूरी की। यहां से 10वीं और 12वीं करने के बाद उन्होंने जालंधर स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दाखिला लिया। यहां उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीटेक में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी दौरान उन्होंने न्यूक्लियर साइंस के क्षेत्र में आगे बढऩे का लक्ष्य तय किया। बीटेक पूरा करने के बाद निशांत को गुजरात के सूरत स्थित कृभको में नौकरी मिल गई। वहां काम करने के साथ उन्होंने अपने लक्ष्य की तैयारी जारी रखी।

लगातार मेहनत और पढ़ाई का नतीजा रहा कि उनका चयन नरोरा परमाणु ऊर्जा केंद्र में न्यूक्लियर साइंटिस्ट के पद पर चयन हो गया। निशांत के पिता विजय उर्फ बिजेंद्र कुमार शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां पूनम शर्मा गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई ध्रुव वशिष्ठ भी इंजीनियर है। निशांत की सफलता में परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन की अहम भूमिका रही। निशांत की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया। लोगों ने कहा कि निशांत ने अपनी मेहनत से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Next Story