हरियाणा

सरकारी स्कूलों में होगा निपुण बाल रामायण का मंचन, 11 नवंबर को होगी प्रतियोगिता

Shantanu Roy
20 Oct 2022 5:38 PM GMT
सरकारी स्कूलों में होगा निपुण बाल रामायण का मंचन, 11 नवंबर को होगी प्रतियोगिता
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। निपुण हरियाणा मिशन के तहत हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग निपुण बाल रामायण प्रतियोगिता का मंचन किया जाएगा। बच्चों को शुद्ध उच्चारण और रोल प्ले के जरिये संवाद दक्षता में निपुण बनाने और रामायण के पात्रों के जरिए उन में नैतिक और बौद्धिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए विभाग की ओर से निपुण बाल रामायण का मंचन 11 नवंबर को कराया जा रहा है। विभाग की ओर से बाल रामायण के पात्रों और उनके रोल की जानकारी भी बच्चों और अध्यापकों के साथ साझा की गई है।
बता दें कि सभी प्राइमरी स्कूलों में 26 अक्टूबर से 10 नवंबर तक रामायण के पात्रों और उनके किरदार की रिहर्सल करने के आदेश दिए गए है ताकि 11 नवम्बर को अच्छे तरीके से पूरी तैयारियों के साथ बच्चे रामायण का मंचन कर सके। इसके साथ ही अध्यापकों को रामलीला मंचन की 3 से 4 मिनट की वीडियो बनाकर इसे ट्विटर और फेसबुक के जरिये हैशटैग निपुण हरियाणा, निपुण रामायण और निपुण FLN पर भेजने के निर्देश दिए हैं।इस प्रतियोगिता में बाल रामायण का जो मंचन सबसे अच्छा होगा,उसे निपुण हरियाणा के आधिकारिक ट्विटर और फेसबुक पेज पर प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा।
Next Story