हरियाणा

एनआईईएलआईटी में जूनियर आईटी असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती, इस दिन वॉक-इन-इंटरव्यू

SHIDDHANT
27 March 2026 9:45 PM IST
एनआईईएलआईटी में जूनियर आईटी असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती, इस दिन वॉक-इन-इंटरव्यू
x
Chandigarh चंडीगढ़। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) में शामिल होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी) ने जूनियर आईटी असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
एनआईईएलआईटी ने जिन 6 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें रिसोर्स पर्सन - अकाउंट्स और जूनियर रिसोर्स पर्सन - अकाउंट्स के 1-1; डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर और जूनियर आईटी असिस्टेंट के 2-2 पद शामिल हैं।
एनआईईएलआईटी की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास कॉमर्स/फाइनेंस या इससे समकक्ष विषय में ग्रेजुएशन, बीई/बीटेक (सीएस/आईटी), एमसीए/एमएससी (सीएस/आईटी), एनआईईएलआईटी/डीओईएसीसी का 'ए' या 'बी' लेवल कोर्स, या कंप्यूटर में न्यूनतम 6 महीने के कोर्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू, टाइपिंग टेस्ट, लिखित टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 15,178 से 35,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडबल्यूएस के लिए 700 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी)/महिला उम्मीदवारों के लिए 350 रुपए है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी), चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर मांगे गए सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद 'राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, चंडीगढ़, बिड़ला फार्म, बड़ा फूल, रूपनगर (रोपड़)-140001, पंजाब' के पते पर पोस्ट कर दें।
एनआईईएलआईटी की ओर से जारी पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 2 अप्रैल को 'एनआईईएलआईटी चंडीगढ़, आईईटीई, प्लॉट नंबर एम-925, सेक्टर 30-बी, चंडीगढ़' में किया जाएगा। वहीं, जो योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें वेन्यू पर समय से पहुंचने के साथ भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को देखने की सलाह दी जाती है।
Next Story