
एनएच-48 पर हुए एक सड़क हादसे ने रेवाडी में शराब तस्करी के गोरखधंधे का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से विभिन्न ब्रांडों की 276 पेटी अवैध शराब जब्त की।
मामले की जानकारी देते हुए कसौला पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि NH-48 पर आसलवास फ्लाईओवर के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है.
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में लदी 276 पेटी शराब जब्त कर ली. ट्रक का ड्राइवर मौके पर मौजूद नहीं था. पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया।
थाना प्रभारी ने कहा, ''वाहन के पंजीकरण नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ट्रक के मालिक और फरार चालक की पहचान की जा रही है।'' उन्होंने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लायी जा रही थी और इसे कहां आपूर्ति की जानी थी।





