
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को कहा कि कुरुक्षेत्र शहर के सभी प्रमुख चौकों को महाभारत थीम पर विकसित किया जाएगा।
सीएम कुरूक्षेत्र में आगामी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि महाभारत थीम पर चौकों का नवीनीकरण करने से शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी।
महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सभी संगठनों को मिलकर काम करने का आह्वान करते हुए सीएम ने कहा, "गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला संदेश है। इस संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से प्रयास किए जाने चाहिए। यह महोत्सव की हर गतिविधि के केंद्र में रहना चाहिए।"
नायब सिंह सैनी ने संगठनों से अनुकूल वातावरण विकसित करने के लिए 'स्वच्छ कुरूक्षेत्र, पवित्र कुरूक्षेत्र' पर ध्यान केंद्रित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि गीता की भूमि की पवित्रता के अनुरूप कुरुक्षेत्र का वातावरण स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित रहे।





