हरियाणा

घर से नकदी और गहने लेकर फरार हुई नवविवाहिता, 4 महीने पहले हुई थी शादी

Shantanu Roy
7 Oct 2023 3:59 PM IST
घर से नकदी और गहने लेकर फरार हुई नवविवाहिता, 4 महीने पहले हुई थी शादी
x
जींद। जींद जिले में नव विवाहिता घर में रखे गहने और कैश लेकर लेकर रात को भाग गई। परिवार ने रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी चार महीने पहले शादी हुई थी। सब ठीक-ठाक चल रहा था और चार अक्टूबर की रात को वह और परिवार के लोग सो कर उठे तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी। आसपास और रिश्तेदारियों में पता किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद घर में सामान चेक किया गया तो घर से नकदी, सोने-चांदी के गहने और उसका मोबाइल फोन गायब था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story