
x
नगर निगम चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की नवनियुक्त मेयर सुमन बहमानी ने गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास पर मुलाकात की।
उन्होंने मुख्यमंत्री को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर सैनी ने कहा कि चुनावों में जनता द्वारा भाजपा को दिया गया समर्थन विकास कार्यों और सुशासन का परिणाम है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, ‘‘इन चुनावों में जनता ने प्रदेश के निरंतर विकास के लिए शहरों को तीसरे इंजन की सरकार भारी बहुमत से दी है।’’
उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित नगर निगमों का नेतृत्व जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों और जन सेवाओं को और अधिक गति प्रदान करेगा।
Next Story





