हरियाणा
Radhika हत्याकांड में नया खुलासा? सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हिमांशिका की मुश्किलें
Tara Tandi
15 July 2025 11:09 AM IST

x
Gurugram गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर मामले में लगातार ट्विस्ट आ रहा है। आरोपों के मुताबिक राधिका की उसके पिता ने 4 गोलियां मारकर जान ले ली थी। मामले में उसकी दोस्त हिमांशिका ने दो वीडियो पोस्ट किए थे। वीडियो में गंभीर आरोप लगाते हुए हिमांशिका ने चौंकाने वाले खुलासे करने का ऐलान किया था। अब दोनों वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है।
पुलिस हिमांशिका को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब करेगी। पुलिस हिमांशिका के दावों की पड़ताल करेगी। हिमांशिका ने दावा किया था कि उसके पिता 3 दिन से हत्या की साजिश रच रहे थे। 10 जुलाई की सुबह राधिका अपने सेक्टर-57 स्थित घर में थी। इसी दौरान पिता दीपक यादव ने बेटी के ऊपर 4 राउंड फायरिंग की। राधिका किचन में परिजनों के लिए खाना बना रही थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
New Delhi: On the murder of tennis player Radhika Yadav, Justice (Retd.) Sanjay Kishan Kaul says, “The message being sent out is not right... Sometimes, the older generation struggles to accept this shift... It is said that the father initially supported her, but for some reason,… pic.twitter.com/0qz9vUkO0a
— IANS (@ians_india) July 15, 2025
गांववाले देते थे ताने
मामले में आरोप लगे थे कि गांववाले उसके पिता को ताने देते थे। इनकी वजह से ही पिता ने हत्या को अंजाम दिया। गांववाले पिता को बेटी की कमाई खाने, गिरा हुआ जैसी बातें कहकर उकसाते थे। हालांकि इन कारणों को पुलिस नहीं मान रही है। परिवार से जुड़े कुछ लोगों ने भी इन सब बातों से इनकार किया है। सोशल मीडिया पर भी लगातार कयास लगाए जा रहे हैं।
पहले वीडियो में क्या?
इसी बीच उसकी दोस्त हिमांशिका सामने आई थी। जिसने शनिवार और रविवार को वीडियो पोस्ट कर गंभीर आरोप लगाए थे। पहले वीडियो में दोस्त ने कहा था कि राधिका आजाद ख्यालों की लड़की थी। वह खुलकर जीना चाह रही थी। घर में उसके ऊपर बंदिशें थीं, रोकाटोकी होती थी। इस बात की जानकारी खुद उसकी सहेली ने दी थी।
हत्या की रची थी साजिश!
दूसरे वीडियो में हिमांशिका ने कहा था कि जब वह राधिका के अंतिम संस्कार में गई तो पता लगा कि उसकी हत्या की साजिश पिता ने 3 दिन पहले ही रची थी। मां को दूसरे कमरे में रखा था। भाई को घर से बाहर भेजा था। पिता अपने साथ रिवॉल्वर लेकर आया था। राधिका के पास एक कुत्ता भी था, जिसे वारदात से पहले घर से बाहर बांध दिया गया था। इन सब बातों के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस ने हिमांशिका को बुलाया है।
TagsRadhika हत्याकांडनया खुलासासोशल मीडिया पोस्टबढ़ी हिमांशिका मुश्किलेंRadhika murder casenew revelationsocial media postHimanshika's troubles increasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





