हरियाणा

कुरुक्षेत्र यूनिवसिटी से संबंधित कॉलेजों व संस्थानों के यूजी प्रोग्राम्स में एनईपी-2020 लागू

mukeshwari
22 Jun 2023 2:05 PM GMT
कुरुक्षेत्र यूनिवसिटी से संबंधित कॉलेजों व संस्थानों के यूजी प्रोग्राम्स में एनईपी-2020 लागू
x

कुरुक्षेत्र। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने कहा कि एनईपी को पूरी तरह से लागू करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। क्योंकि उच्च शिक्षा प्रणाली बडे़ बदलाव की ओर बढ़ रही है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में कॉलेजों/संस्थानों के यूजी प्रोग्राम्स में एनईपी के क्रियान्वयन के लिए हुई कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहाकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति हर संस्थान, यूनिवर्सिटी, शिक्षक, विद्यार्थी को सृजनात्मकता, नवाचार को प्रदर्शित करने का सुअवसर प्रदान करती है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए तैयार विस्तृत दिशा-निर्देशों की विवरणिका का विमोचन भी किया गया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लांच किया गया है। इसका लक्ष्य 2030 तक एनईपी को पूरे देश में लागू करना था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2025 तक शिक्षा नीति को पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने प्रदेश में सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर के यूजी प्रोग्राम्स में सत्र 2022-23 में इसे लागू किया। उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि कॉलेज एनईपी को लागू करने के लिए कुछ न कुछ स्मार्ट तरीका विकसित करें इसके लिए अपने यहां स्मार्ट क्लास रूम बनाएं।

यदि फैकल्टी की कमी है तो कुछ समय के लिए प्री रिकॉर्डेड लेक्चर द्वारा यह कमी पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहाकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भारत को शिक्षा के क्षेत्र में महाशक्ति बनने, शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने, शिक्षा के साथ कौशल विकास करने की भावना निहित है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story