हरियाणा

भूमि विवाद में पड़ोसी ने सफाईकर्मी को दी जान से मारने की धमकी, आहत होकर उठाया खौफनाक कदम

Shantanu Roy
22 Oct 2022 6:26 PM GMT
भूमि विवाद में पड़ोसी ने सफाईकर्मी को दी जान से मारने की धमकी, आहत होकर उठाया खौफनाक कदम
x
बड़ी खबर
पानीपत। पानीपत जिले के समालखा कस्बे के गांव जौरासी खास में स्कूल के सफाई कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। पत्नी ने पुलिस को गांव के ही पड़ोसी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी संतोष ने बताया कि वह गांव जौरासी खास की रहने वाली है। उसका पति राजेश गांव के ही निजी स्कूल में सफाई कर्मचारी था। वह पिछले करीब पांच साल से काम करता था। 21 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे उसे सूचना मिली की उसका पति राजेश स्कूल की छत पर फंदे पर लटका हुआ है। संतोष ने कहा कि उसे पूरा शक है कि उनका उनके गांव के रहने वाले राजबीर के साथ एक प्लॉट के बारे में झगड़ा चला हुआ है। इस बारे में राजबीर ने उनके ऊपर एक कोर्ट केस किया हुआ है। इस विवाद को लेकर राजबीर ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी धमकी से आहत होकर उसके पति राजेश ने फंदा लगा लिया।
Next Story