NCR Faridabad: एक व्यक्ति के बैंक खाते से बिना ओटीपी के 46890 रुपये कटे

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ सेक्टर-3 के रहने वाले व्यक्ति के बैंक खाते से 46890 रुपये कट गए। आरोप है कि उनके पास न तो कोई मैसेज आया न ही ओटीपी। उन्हें समझ ही नहीं आया कि खाते से रुपये कैसे कट गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-3 तिरखा कॉलोनी के रहने वाले ललित कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 19-20 दिसंबर 2024 के दौरान इनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 46890 रुपये कट गए। इनका बैंक खाता बैंक आॅफ बड़ौदा में है। पहली ट्रांजेक्शन 19 दिसंबर को 1 रुपये की हुई थी। जिसके बाद लगातार अलग-अलग ट्रांजेक्शन 45 हजार, 1500 और 379 रुपये की खाते से हो गई। जबकि न तो इन्होंने ये ट्रांजेक्शन की और न ही इनके पास कोई मैसेज या ओटीपी आया। साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायत अब फरीदाबाद पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।





