हरियाणा

NCR Faridabad: शराब पीने से मना करने पर आरोपी ने पेट्रोल छिड़क आग लगा दी

Admindelhi1
17 March 2025 3:17 PM IST
NCR Faridabad: शराब पीने से मना करने पर आरोपी ने पेट्रोल छिड़क आग लगा दी
x
"आरोपी गिरफ्तार"

फरीदाबाद: होली के दिन घर पर आए परिचित को यहां बैठकर शराब पीने से मना करने पर आरोपी ने पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। जिससे घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। मामले में पल्ला थाना में एफआईआर दर्ज कर आरोपी सुरेंद्र को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रोहतक कलानौर का रहने वाला है और अब दिल्ली के बदरपुर एरिया में रहता है। आरोपी को नया पुल पल्ला से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र से पूछताछ में पता चला कि वो लगभग 8-10 साल से पीड़ित पक्ष का परिचित है और उनके घर आता-जाता रहता है। 7 मार्च को शिकायतकर्ता अंकित की बहन की शादी के दौरान सुरेंद्र और अंकित के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते ये होली पर अंकित के घर गया और वहां शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

मामले में पुलिस को ये शिकायत विनय नगर निवासी अंकित ने दी। जिसमें बताया कि 14 मार्च को होली के दिन उनका परिचित सुरेंद्र घर पर आया। आरोपी सुबह ही इनके घर आया और होली के त्योहार के चलते शराब पीने को कहने लगा। लेकिन घर पर बैठकर शराब पीने से मना कर दिया। जिसके चलते आरोपी ने घर के गेट से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे घर का सामान जल गया। मामले में पल्ला थाना में एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Next Story