हरियाणा

राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022: हरियाणा रहा चैंपियन, उप विजेता बनी झारखंड की टीम

Gulabi Jagat
22 May 2022 4:02 PM GMT
राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022: हरियाणा रहा चैंपियन, उप विजेता बनी झारखंड की टीम
x
राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022
रांची: मणिपुर के इंफाल में 12वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन हुआ. 11 से 22 मई के बीच हुए इस चैंपियनशिप में फाइनल मैच झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल खेला गया. जिसमे हरियाणा ने झारखंड को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया.
सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हरियाणा ने झारखंड को 2-0 से पराजित किया और चैंपियन बना. हरियाणा ने काफी आक्रमक शुरुआत की और झारखंड पर 13 वे मिनट में पहला गोल दागा. उसके बाद दोनों टीमें लगातार एक दूसरे पर प्रहार करती रहीं, लेकिन झारखंड के खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे. 39 वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक शानदार मूव बनाते हुए झारखंड के ऊपर दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर लिया.इसके बाद झारखंड के खिलाड़ियों ने काफी मशक्कत की लेकिन हरियाणा की टीम के आगे झारखंड के फॉर्वड की एक न चली. हरियाणा ने किसी भी तरह से गोल करने का मौका नहीं दिया. परिणाम स्वरूप झारखंड को उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा. हालांकि इस वर्ष झारखंड के खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया है. हॉकी झारखंड की यह चौथी टीम है जिसने इस वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किया है.
झारखंड की टीम में अनुपमा होरो, गंगी बारला, बालो होरो (कप्तान), रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, विनीमां धान, सिलिबिया नाग, रोशनी आइंद, पुष्पा डांग, कौशल्या कुमारी, पूर्णिमा बरवा, अंकिता बारला, स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी, रीना कुमारी, पिंकी कुमारी, अनुप्रिया सोरेंग, निशा मिंज , कोच सुभिला मिंज और मैनेजर ईशा गुप्ता थीं. झारखंड टीम के उपविजेता बनने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने बधाई दी है.
Next Story