हरियाणा

Narnaul: सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर कंवर सिंह का जोर

Admindelhi1
12 Sept 2026 1:57 PM IST
Narnaul: सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर कंवर सिंह का जोर
x
पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं कार्यकर्ता : कंवर सिंह

नारनाैल: जिले के सतनाली में शुक्रवार को भाजपा मंडल की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव और हरियाणा विधानसभा की पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने शिरकत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। जनसंपर्क के दौरान पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए भी प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की सोच के साथ काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार जनसंपर्क बनाए रखने की अपील की।

कंवर सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह में शामिल होंगे।

बैठक में कमेटी चेयरमैन भागीरथ शेखावत, रवि जड़वा, जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, जिला मंत्री संदीप, सीएम विंडो एनिमेट पर्सन रणधीर सिंह आदलपुर, मंडल महामंत्री दीपक चौहान, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश जांगिड़ और सुरेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी, सरपंच और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story