हरियाणा

Narnail: नारनौल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

Admindelhi1
26 Jan 2026 4:59 PM IST
Narnail: नारनौल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन
x

नारनाैल: नारनौल के आईटीआई मैदान में सोमवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। वहीं महेंद्रगढ़ में उप मंडल स्तरीय समारोह में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, कनीना में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव तथा नांगल चौधरी में एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश कुमार फागणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जिला स्तरीय समारोह में परेड की दस टुकड़ियों में पुलिस की दो, होमगार्ड, रेडक्रॉस एम्बुलेंस, स्काउट, गाइड की टुकडियां शामिल हुईं। विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक टीमों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश किये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कला और देशभक्ति की छटा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान एसडी ककराला द्वारा ‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’ बोल पर हरियाणवी लोक नृत्य पेश किया। गुरु द्रोणाचार्य ढाणी किरारोद के छात्रों ने ‘संदेशे आते हैं’ गीत पर देशभक्ति नृत्य किया, जबकि पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल की छात्राओं ने ‘ओर रंग दे’ पर राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। संतोष मेमोरियल स्कूल के मूक बधिर बच्चों ने ‘हम लोगों को समझ सको तो’ सामूहिक गान पेश किया।

एमआर मित्रपुरा द्वारा ‘वन्देमातरम’ और यदुवंशी शिक्षा निकेतन द्वारा ‘झांसी की रानी’ पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गये। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल द्वारा ‘जय-जय हमारा हरियाणा’ पर लोक नृत्य पेश किया। एमआर अटेली द्वारा पीटी शो से पहले ‘सारे जहां से अच्छा’ की प्रस्तुति दी। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों सहित विभिन्न विभागों में लगे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

Next Story