
x
Narnaul नारनौल : निजामपुर रोड पर जोरासी गांव के पास स्थित बंसल फूड फैक्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसा करीब रात 2 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री के पास ही पेट्रोल पंप और स्नैक्स सप्लाई एजेंसी स्थित होने से खतरा और बढ़ गया था। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू पा लिया।
करोड़ों का नुकसान
आग लगने से फैक्ट्री में लगी मशीनें, कच्चा और तैयार माल पूरी तरह जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक राकेश बंसल के अनुसार, इस हादसे में उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में चिप्स, नमकीन, कुरकुरे और बिस्किट का उत्पादन किया जाता था।
देर से मिली सूचना
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़की। पास स्थित पेट्रोल पंप संचालक ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग काफी फैल चुकी थी।
14 दमकल वाहन लगे
शुरुआत में 2 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन आग काबू में न आने पर अतिरिक्त 12 वाहनों को बुलाना पड़ा। करीब 5 से 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मालिक को गहरा झटका
इस हादसे ने फैक्ट्री मालिक राकेश बंसल और उनके भाई मनीष बंसल को गहरा झटका दिया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
TagsNarnaul फूड फैक्ट्रीलगी आगकरोड़ों नुकसानNarnaul food factory caught fireloss of croresजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





