हरियाणा

Narnaul: 70 लाख के सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को लाभ

Admindelhi1
14 March 2026 10:55 AM IST
Narnaul: 70 लाख के सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को लाभ
x

नारनाैल: नारनौल के सभागार भवन में 117 दिव्यांगजनों को लगभग 70 लाख रूपये की लागत के मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल तथा सहायक यंत्र दिए गए। जिला प्रशासन व रेड क्रॉस समिति की ओर से एलिम्को के सहयोग से आयोजित इस सहायक यंत्र एवं उपकरण वितरण शिविर में 84 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, तीन को फोल्डिंग व्हील चेयर, 70 को बैसाखी, सात को वाकिंग स्टिक (छड़ी), छह को बीटीई (कान की मशीन), सात को जॉयस्टिक, एक रोलटोर, 13 कृत्रिम अंग/कैलीपर, चार को सुगम्य केन व एक ट्राई साइकिल वितरित की गई।

इस निःशुल्क सहायक उपकरण कार्यक्रम में शुक्रवार को नगराधीश डॉ. मंगलसेन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। सीटीएम ने कहा कि यह केवल उपकरण वितरण नहीं है, बल्कि आपके जीवन को सुगम बनाने और आपको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है। ये सहायक उपकरण आप सभी के सुगम एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होंगे। यह उपकरण हमारे दिव्यांगजन के आत्मविश्वास को नई उड़ान देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन का हमेशा प्रयास रहा है की पेंशन और इस प्रकार की कल्याणकारी नीतियों के तहत अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ा जाए। सेवा विभाग भी दिव्यांगजनों को पेंशन के माध्यम से सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। इस मौके पर अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश बिश्नोई व स्मृति, एलिम्को से योगेश कुमार तथा टेकचंद यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Next Story