हरियाणा

Narnaul: लाडो लक्ष्मी योजना में अब तक 23 हजार महिलाएं जुड़ीं

Admindelhi1
18 Oct 2025 9:19 AM IST
Narnaul: लाडो लक्ष्मी योजना में अब तक 23 हजार महिलाएं जुड़ीं
x

नारनाैल: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले में अब तक करीब 23 हजार महिलाओं ने इस योजना के लिए स्वयं को पंजीकृत किया है। जिले में लगभग 72 हजार पात्र महिलाओं का रजिस्ट्रेशन इस योजना के तहत होना है। शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पात्र महिलाओं का पंजीकरण युद्धस्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि बीडीपीओ और सरपंचों के माध्यम से गांव-गांव में पात्र महिलाओं तक व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण करवाने की सूचना भिजवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के पास सूचना पहुंच जाती है, उनका पंजीकरण ग्राम स्तर पर बैठे सीपीएलओ के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से प्राप्त पात्र महिलाओं की सूची को तत्काल गांवों में सरपंचों तक पहुंचाकर उनके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाए। कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहनी चाहिए। सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। इस मौके पर बीडीपीओ नवनीत कुमार, बीडीपीओ रेनू लता, बीडीपीओ सचिन, अटेली नगरपालिका के सचिव व महेंद्रगढ़ नगर पालिका के सचिव सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story