हरियाणा

Narnail: नारनौल-चित्तौड़गढ़ बस सेवा अब उपलब्ध

Admindelhi1
14 March 2026 10:22 AM IST
Narnail: नारनौल-चित्तौड़गढ़ बस सेवा अब उपलब्ध
x

नारनाैल: हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा कनीना से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ तक नई बस सेवा शुरू की गई है। हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल डिपो के जीएम देवदत्त ने शुक्रवार को बताया कि यह बस सेवा रोजाना चलाई जाएगी। लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बस सेवा से क्षेत्र के लोगों को राजस्थान जाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

जीएम देवदत्त ने बताया कि यह बस प्रातः सात बजे कनीना से रवाना होगी और करीब आठ बजकर 40 मिनट पर नारनौल पहुंचेगी। इसके बाद बस जयपुर, टोंक, देवली और बेगू होते हुए रात लगभग 10 बजकर 15 मिनट पर चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कनीना से चित्तौड़गढ़ तक की यात्रा में करीब 15 घंटे का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ से वापसी में बस अगले दिन प्रातः चार बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी और शाम करीब पांच बजकर 45 मिनट पर नारनौल पहुंचेगी। इस बस सेवा से हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ का परमिट पहले से विभाग के पास था, लेकिन काफी समय से यह सेवा बंद पड़ी हुई थी। परिवहन विभाग की ओर से किलोमीटर बढ़ाने के निर्देश मिलने के बाद इस रूट को दोबारा शुरू किया गया है।

लोगों ने इस बस सेवा के शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बस सेवा से हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों को राजस्थान जाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इस नई बस सेवा से कनीना, नारनौल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजस्थान के प्रमुख शहरों तक सीधी बस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जिलावासियों ने इस नई बस सेवा को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Next Story