हरियाणा

Narnail: 12 वर्षों में भारत ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए: धर्मबीर

Admindelhi1
13 Jun 2026 4:56 PM IST
Narnail: 12 वर्षों में भारत ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए: धर्मबीर
x
धर्मबीर ने कहा- 12 साल में देश का हुआ तेज विकास

नारनाैल: भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिसके परिणामस्वरूप आज भारत हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

सांसद शनिवार को निजामपुर खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान के तहत आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में नांगल चौधरी नगर पालिका क्षेत्र के सरपंच, ग्राम सचिव, स्थानीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने “संभावनाओं के देश” से “उपलब्धियों के देश” तक का गौरवशाली सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उसके पारदर्शी और प्रभावी उपयोग की है। ग्रामीण स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने घोषणा की कि सभी ग्राम पंचायतों को सफाई कार्यों के लिए जल्द ही ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि गांवों में स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक के दौरान सांसद ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

Next Story